प्रति,
श्री मान अध्यक्ष महोदय,
सामाजिक उत्थान समिति, सिवनी म.प्र.
विषय - सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु अनुमति विषयक्।
मान्यवर,
विनम्र निवेदन है कि हमारा संगठन बच्चों का एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करना चाहते हैं। इस कार्यक्रम के लिए आपके कार्यालय का विस्तृत परिसर सर्वोत्तम है।
अतः आपसे कर्बद्ध प्रार्थना है कि बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आपके कार्यालय परिसर में करने के हेतु अनुमति प्रदान करने की कृपा करें।
स्थान - सिवनी।
दिनांक 20/05/2026
भवदीय
राजकिशोर पटेल
सांस्कृतिक प्रभारी